चंदौली, फरवरी 4 -- चंदौली, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चारों विधानसभा में स्थापित मतदेय स्थलों पर दावे और आपत्ति प्राप्त करते हुए मतदाता सूची ठीक करने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें बीएलओ के साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी लगे हुए हैं। इस दौरान मतदाताओं को बकायदे नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसआईआर कार्यक्रम के दौरान करीब दो लाख 30 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसमें मृतक, शिफ्टेड और डुब्लीकेट एवं अन्य मतदाता शामिल हैं। गणना अवधि में कुल डेढ़ लाख के करीब मतदाता ऐसे हैं। जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी है। यानि वह नो मैपिंग में पंजीकृत हुए हैं। ऐसे मतदाताओं को अधिसूचित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्रेषित नोटिस के सापेक्ष प्राप्त होने वाले अभिलेखों की प्रतिदिन सुनवाई की जा रही ...