रामपुर, जनवरी 31 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस आई आर के अंतर्गत जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी। उन सभी को नोटिस जारी किए गए है। उन सभी नोटिस की सुनवाई के लिए मतदाता निरंतर बड़ी संख्या में अपने कागजात को लेकर तहसील सहित अन्य सुनवाई स्थान पर लेकर आ रहें है। जिसमें महिला मतदाताओं की अधिक भीड़ देखी जा रहीं है। विधानसभा चमरब्बा 35 के अंतर्गत नोटिस की सुनवाई के लिए तहसील के सभागार हाल सहित नो स्थान चिन्हित किये गए है। जिसमें ब्लाक संसाधन केंद्र बी आर सी दड़ियाल, तहसील सभागार हाल टांडा, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सैदनगर, बीआरसी केंद्र खोद सैदनगर, न्यायालय तहसीलदार सहित नो स्थानों पर मतदाता नोटिस और सम्बन्धित कागजात लेकर निम्न स्थानों पर पहुंच रहें है। इस दौरान तहसील सभागार हाल, न्यायालय तहसीलदार सहित अन्य सुनवाई केंद्रों पर पुरुष मतदाता के स...