प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अब तेजी आ गई है। नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने का काम अब कुछ ही बचा है। सोमवार तक 10 लाख 62 हजार 323 वोटरों में से सात लाख 25 हजार 925 को नोटिस जारी कर दिया गया और छह लाख 12 हजार 962 लोगों की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। शुरुआती दौर में नोटिस सर्व होने में कुछ समस्याओं के बाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई जिससे अपेक्षित प्रगति हुई है। अफसरों का मानना है कि इस महीने के अंत तक नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि अगर किसी मतदाता के पास पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड से जारी हाईस्कूल या शैक्षिक प्रमाणपत्र, सक्षम प्रा...