हमीरपुर, फरवरी 5 -- 4 नवंबर से लेकर 26 दिसंबर तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में जनपद की हमीरपुर-राठ विधानसभा के कुल 53791 मतदाताओं के नाम मैप न होने के कारण इन्हें नोटिसें जारी हुई थीं। लेकिन अभी तक बमुश्किल 15391 मतदाता ही नोटिस का जवाब दे पाएं हैं, जिनके अभिलेखों की जांचें चल रही हैं। 38400 वोटर नोटिसों के बावजूद अभी तक अपनी पात्रता साबित करने को लेकर एईआरओ के समक्ष हाजिर नहीं हुए हैं। बता दें कि जनपद की दोनों विधानसभाओं में 4 नवंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म उपलब्ध कराए थे। इसके बाद लगातार मतदाताओं से संपर्क करके उनके भरे हुए फार्म जमा कराने के बाद उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया गया। इस पूरे अभियान में दोनों विधानसभा में कुल 53791 ऐसे मतदाता मिले हैं, जो अपनी पात्रता सा...