नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता नोटिस देने के बाद भूखंड पर निर्माण नहीं करने और बकाया जमा नहीं करने वाले आवंटियों पर प्राधिकरण अब सख्ती से कार्रवाई करेगा। प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड के ऐसे नौ आवंटियों को अंतिम नोटिस जारी किया है, जिन पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये बकाया है। अब बकाया जमा नहीं करने पर प्राधिकरण इनका आवंटन निरस्त कर देगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि आवासीय भूखंड विभाग में पूर्व से आवंटित भूखंडों पर आवंटी द्वारा भू-उपयोग नहीं करने और लंबे समय से देयताओं का भुगतान नहीं करने के मामले सामने आए। समीक्षा बैठक में सामने आया कि करीब नौ आवंटी ऐसे हैं, जिन पर आठ करोड़ 20 लाख रुपये बकाया है। ऐसे में सीईओ ने निर्देश दिए कि इनको बकाया जमा करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.