कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत नाला निर्माण को लेकर नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया गया था। निगम द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी कई स्थानों पर अब भी अधिकांश लोगों द्वारा सड़क किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस कारण स्टार्म वाटर ड्रेनेज को लेकर नाला निर्माण में परेशानी हो रही है। निगम क्षेत्र के तिनगछिया में करीब दर्जन भर लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बुडको के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ही अतिक्रमण हटाया गया। सड़क किनारे की जमीन अतिक्रमित रहने के कारण नाला निर्माण में परेशानी हो रही है। यही स्थिति शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी है। अतिक्रमण हटाने की जवाबदेही न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.