बरेली, मार्च 9 -- बरेली। गन्ना तौल के 72 घंटे के भीतर भुगतान के आदेश का जिले में पालन नहीं हो रहा है। जिले की चार चीनी मिलों ने पेराई भी बंद कर है। इसके बाद भी गन्ना किसानों का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। हालात यह है कि चार चीनी मिलों पर किसानों का 221 करोड़ रुपये का भुगतान करना बाकी है। जिले में केवल फरीदपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल ने शत-प्रतिशत गन्ना किसानों का भुगतान किया है। इसके अलावा बहेड़ी की केसर मिल पर 18.3 करोड़, ओसवाल मिल पर 39 करोड़, सेमीखेडा मिल पर 15 करोड़ और मीरगंज की डीसीएम मिल पर छह करोड़ रुपये का बकाया है। इन चीनी मिलों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए नोटिस जारी करने के अलावा समीक्षा बैठक में भी अधिकारी जल्द भुगतान करने के निर्देश दे चुके हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि भुगतान कराने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.