कुशीनगर, दिसम्बर 9 -- कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के दो अपात्रों को आवास के रुपये की रिकवरी करने के लिये नोटिस भेजने के बाद अब तक उन्होंने खाते में पैसा जमा नहीं किया, जिससे पात्र लाभार्थियो में आक्रोश है। उन्होंने बीडीओ से सरकारी धन वापस बैंक खाते में जमा कराने की मांग की। खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में पात्रों को दरकिनार कर जिम्मेदारों द्वारा दो अपात्रों खुश्बुद्दीन व मुलायम को आवास दे दिया गया था। उन्हे पहले किश्त का रकम भी मिल गया था। इसकी जानकारी होने पर गांव के ही बिकाऊ चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से की, जिस पर पीडी ने गांव पहुंच सत्यता की जांच कराया। इसमें लेखपाल द्वारा अपात्र घोषित करने के बाद भी उन्हें आवास दिए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बीडीओ ने धन रिकवरी की नोटिस दोनों अपात्रों को देकर ...