मुरादाबाद, जनवरी 21 -- मुरादाबाद। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में जिन लोगों ने मैपिंग नहीं की है उनको नोटिस तामील होने लगे हैं। मुरादाबाद में लगभग 70 हजार लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बुधवार से नोटिस पर संबंधित अफसरों ने सुनवाई शुरू कर दी। सभी अफसरों को बूथों के मुताबिक नोटिस की सुनवाई के लिए तैनात किया गया है। एसआईआर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जा चुका है। इसके बाद दो विशेष दिवस भी हो चुके हैं। नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या मुरादाबाद में 1.96 लाख है। इन सभी को नोटिस जाएंगे। इसके साथ ही जिन लोगों को नोटिस जारी हो चुके हैं उनकी सुनवाई बुधवार से शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य करना है। जिलाधिका...