नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो तीन-चार दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्थानांतरण डाढ़ा कर दिया गया है। इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वीडियो में डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक व्यक्ति मुट्ठी बांधकर रुपये देते दिख रहा है। व्यक्ति बताता है कि यह पांच हजार रुपये हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर और राशि जल्द देने की बात कहता है। बताया जा रहा है कि यह फर्जी डिप्टी सीएमओ बताकर झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी कर रुपये वसूलता है। वही नोटिस पर हस्ताक्षर भी करता है। बाद में नोटिस को रद्द भी कर देता है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बयान देने से मना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...