चम्पावत, जनवरी 21 -- टनकपुर में रेलवे वार्ड के लोगों ने नोटिस के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लोगों ने बैठक में विचार विमर्श किया। इससे पहले लोगों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। टनकपुर के रेलवे वार्ड और रेलवे कॉलोनी के लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। सभासद दिलदार अली ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे स्टेशन के पास और कॉलोनी में 58 भवनों पर नोटिस चस्पा किया है। जिसमें सप्ताह भर में अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। रेलवे के नोटिस जारी करने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद भी रेलवे नोटिस चस्पा कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस चस्पा करने से पहले रेलवे ने शासन-प्रशासन से अनुमति नहीं ली। बाद में स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.