अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानि एसआईआर के अभियान के तहत जिन मतदाताओं का सत्यापन नहीं हुआ था, उन्हें एक और मौका दिया गया है। नोटिस जारी कर पात्र मतदाता होने का साक्ष्य देने का मौका दिया है। जिला प्रशासन ने नोटिस वालों को समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है। सुनवाई में शिरकत न करने पर मतदाता सूची से नाम काटने की चेतावनी दी गई है। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु ने बताया कि निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से निर्वाचकों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए उन वोटरों को नोटिस दिया गया है, जिनका सत्यापन नहीं हो सका है। उन्होंने नोटिस प्राप्त किए मतदाताओं से अपील किया है कि संबंधित अधिकारी के सामने सुनवाई के समय उपस्थित होकर दस्तावेज उपलब्ध कराएं। ...