सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- डुमरियागंज। मतदाता सूची को लेकर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया के तहत मिले नोटिस के जवाब के रूप में साक्ष्य प्रस्तुत करने को लेकर तहसील पर मतदाताओं की भीड़ जुट रही है। गुरुवार को परिवार के मुखिया व सदस्यों के तहसील में पहुंचने से पूरा तहसील व तहसीलदार कार्यालय खचाखच भरा रहा। एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रवि कुमार यादव व नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह समेत अन्य जिम्मेदार कार्यालयों में मुस्तैद होकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने में जुटे रहे। तहसीलदार ने बताया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने ना पाए इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। वहीं विधायक सैयदा खातून ने ब्लॉक व बीआरसी पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस निस्तारण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के दौरान आम जनता को किसी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.