गंगापार, जनवरी 30 -- बुधवार को उरुवा ब्लाक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हुई त्रुटियों के संशोधन को लेकर काफी भीड़ रही। फार्म में नाम, पता और अन्य विवरण में गलतियों के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले लोग ब्लॉक में जुटे रहे। नाम कटने की आशंका तथा प्राप्त नोटिस का जवाब देने की चिंता लोगों की मस्तिष्क पर साफ दिखाई दिया। ब्लॉक पर तैनात सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी बृजेश कुमार ने कई मामलों में त्रुटियों को मौके पर ठीक किया, कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मौके पर अमिलिया कला गांव की बिरोला देवी, रेखा देवी आदि ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण वापस लौटना पड़ा है। बताया कि प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक का खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.