लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- मकसूदपुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मैंपिंग से छूटे मतदाताओं को जारी नोटिस उनके लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। मतदाताओं को नोटिस का जबाब देने के लिए ब्लाक कार्यालय से लेकर तहसील तक के चक्कर लगाने पड रहे हैं। दस्तावेज के रूप में परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए ब्लाक कार्यालय पसगवां में प्रतिदिन हजारों मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही हैं। ऐसे में ब्लाक कार्यालय की बदइंतजामी मतदाताओं की समस्या को बढ़ा रही है। कई किलोमीटर की दूरी तय कर ब्लाक पहुंचने वाले मतदाताओं को उनकी पंचायत के सचिवों को ढूढने में दिक्कतें आ रही है। ब्लाक में सचिवों के लिए बने आवासों पर यहां से स्थानांतरित हो चुके सचिवों के नाम लिखे हैं। ऐसे में वर्तमान सचिव को ढूढना मतदाताओं के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वहीं मतदाताओं की माने तो कई पंचायतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.