शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को अजीजगंज मोहल्ले में 11 संपत्तियां सीज कर दीं। इन संपत्तियों पर 12 लाख रुपये से अधिक का कर बकाया था। लंबे समय से नोटिस जारी होने और छूट दिए जाने के बावजूद भुगतान न करने पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम क्षेत्र में करीब छह माह पहले लगभग 600 बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए थे। नौ दिसंबर तक कर जमा करने पर छूट की सुविधा भी प्रदान की गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में करदाताओं ने बकाया जमा नहीं किया। 11 पर कार्रवाई के बाद वर्तमान में 589 बकायेदार निगम प्रशासन की रडार पर हैं, जिनके विरुद्ध चरणबद्ध कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में टॉप 20 से 25 बड़े बकायेदारों को चिन्हित किया गया है। इनकी सूची तैयार कर वसूली और सीजिंग की कार्रवाई की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.