अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- टांडा। सोमवार की देर शाम तहसील परिसर में कार्य के दौरान नोटरी अधिवक्ता राम आसरे गुप्त को अचानक हार्ट अटैक आ गया। साथी अधिवक्ताओं ने तत्काल उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम आसरे गुप्त लंबे समय से तहसील परिसर में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे और अपने सौम्य व्यवहार व ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही टांडा तहसील समेत अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर टांडा के अधिवक्ताओं में गहरा शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...