रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) में एजुकेशनल मेगा फेयर लगा। द एजुक्वेस्ट संस्था द्वारा आयोजित मेगा फेयर का मुख्य शीर्षक 'द फयूजर हन्ट' होगा। प्रबंध निदेशक सुरेन्दर कौर (हैप्पी मैम) ने बताया कि आठ दिसंबर को आयोजित होने वाले इस मेंले में राज्य की लगभग 12 यूनिवर्सिटीज जिसमें शारदा विवि, ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी, बेनेट विवि, चितकारा विवि, माइन्ड पावर विवि, दून ग्लोबल विवि, उत्तरांचल विवि, आइआइएलएम विवि, जीएनआइओटी विवि, एसआरएचयू विवि, केआईटीएम विवि भाग ले रही हैं। मेले का मुख्य उद्देश्य कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को भविष्य में अलग-अलग क्षेत्रो में कॅरियर बनाने हेतु, उच्च शिक्षा हेतु दिशा निर्देश देना है। इस मेले में खटीमा क्षेत्र के और भी विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...