सासाराम, दिसम्बर 14 -- नोखा, एक संवाददाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से जिला परिषद की जमीन पर वर्षों से सैकड़ों की संख्या में अतिक्रमणकारी अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। इस जमीन पर घर बनाकर कोई रह रहा है तो कोई इसकी घेराबंदी कर दुकानें संचालित कर रहा है। लोगों की मानें तो इनसे मासिक किराया वसूला जाता है। यही कारण है कि जिला प्रशासन से बार-बार पत्र जारी किए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...