नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद अब नोएडा प्राधिकरण अब ऐक्शन में आ गया है। प्राधिकरण ने सेक्टर 150 की अंदरूनी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का फैसला लिया है। प्राधिकरण द्वारा यह कदम पिछले महीने इंजीनियर के कार समेत पानी से भरे गड्ढे में डूबने के बाद स्थानीय लोगों की सुरक्षा मांगों के जवाब में उठाया गया है।सर्वे कर होगी लोकेशन की पहचान एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इंजीनियरिंग और ट्रैफिक टीमों द्वारा एक संयुक्त सर्वे में कैमरों के लिए खास जगहों की पहचान की जाएगी ताकि निगरानी में कमी, ब्लैक स्पॉट, मेन रोड और हाउसिंग सोसाइटियों के बाहर के इलाकों को कवर किया जा सके। प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की निगरानी सेक्...