पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज में एक्शन रिसर्च प्लान (श्यामपट से समाधान तक शिक्षकों के साझा प्रयास) नामक शोधपरक शैक्षिक पुस्तक का विमोचन कर प्रतिभागियों में शहर की जिले की शिक्षिका निशात कौसर को भी सम्मानित किया गया। एएमजीआर फाउंडेशन के तत्वावधान में पुस्तक को तैयार करने में सभी 75 जनपदों की सहभागिता रही। शिक्षिका अर्चना पाण्डेय के संपादन में प्रकाशित पुस्तक में प्रतिभागी शिक्षकों ने शिक्षा सम्बंधी समस्याओं के शोध आधारित समाधान प्रस्तुत किए। पुस्त की संपादक अर्चना ने बताया कि पुस्तक में समाधान के अलावा भविष्य के शैक्षिक शोध के लिए भी सशक्त मंच है। कार्यक्रम में 57 शिक्षकों ने अपने अनुभवों को साझा किया है। कार्यक्रम में नावकूंड़ के प्रावि की सहायक शिक्षिका निशात कौसर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इ...