नोएडा, सितम्बर 6 -- यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर-150 की हालत सबसे अधिक खराब है। मोमनाथल समेत कई गांव में 200 से अधिक घरों में पानी भरने से पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब पुश्ते के किनारे बसी सोसाइटियों में भी लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। सेक्टर-150 में यमुना और हिंडन आकर मिल रही हैं। इसके अलावा कासना की तरफ से एक नाला भी यहीं आकर मिल रहा है। दोनों नदियों के संगम के पास स्थित मोमनाथल गांव बुरी तरह से प्रभावित है। यहां लोग या तो गांव में पीछे की तरफ चले गए हैं या फिर उन्होंने पलायन कर लिया है। लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गांव में पानी भरे करीब तीन से चार दिन हो चुके, लेकिन वहां अब तक कोई प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची। साथ ही, यमुना के 16 किलोमीटर लंबे पुश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.