नोएडा, फरवरी 28 -- नोएडा में अब नई मायानगरी बसने जा रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रही यमुना फिल्म सिटी में 2027 से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की संभावना है और मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसका शिलान्यास हो सकता है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी 'बेव्यू प्रोजेक्ट्स' और 'भूटानी ग्रुप' उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना फिल्म सिटी के निर्माण में शामिल है। कपूर गुरुवार को यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे जहां निर्माता की कंपनी को जमीन पर कब्जा दे दिया गया। कब्जा पत्र लेने के दौरान बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष भूटानी भी मौजूद थे। इस अवसर पर बोनी कपूर ने कहा, 'यमुना फिल्म सिटी विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी होगी। निर्माण से पहले देश और विदेश की अन्य फिल्म सिटी का आकलन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.