बदायूं, जनवरी 25 -- मूसाझाग, संवाददाता। मजदूरी के लिए बाहर गया एक युवक काम के दौरान हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर पर पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मुडसेना खुर्द का है। गांव के रहने वाले मुनेंद्र 30 वर्ष पुत्र मैकूलाल कुछ समय पहले रोजी-रोटी की तलाश में नोएडा गया था। वहां वह दिहाड़ी पर राजमिस्त्री के साथ बेलदारी का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, दोपहर के समय काम के दौरान एक मकान की चाली पर चढ़ते समय अचानक मुनेंद्र का पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूर मुनेन्द्र को तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.