नोएडा, जुलाई 3 -- फेज-1 थाने की पुलिस ने कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश कर दो सरगना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चार मंजिला मकान किराये पर लेकर और बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी पर रखकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार,गिरोह गाजियाबाद,दिल्ली और नोएडा के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ ठगी कर चुका है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि फेज वन थाना प्रभारी को कुछ दिन पहले इनपुट मिला था कि उनके क्षेत्र में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके बाद गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम बनाई गई। लंबे समय तक पुलिस टीम ने रेकी की और गिरोह के सरगना पर नजर रखी। जब सारे सबूत एकत्र हो गए तो गिरोह के दोनों सरगना को बुधवार को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान कानपुर नगर निवासी अभिमन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.