नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के इम्पल्स बार में 6-7 फरवरी की रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बार के बाउंसरों ने दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बार स्टाफ के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों और स्टाफ के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया। वायरल फुटेज में 3-4 बाउंसर युवकों को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। एक युवक के जमीन पर गिर जाने के बाद भी बाउंसर उसे लगातार मारते रहे, जबकि दूसरे युवक को भी बेरहमी से पीटा गया। गार्डन गलेरिया मॉल में एक बार फिर दबंगों का कहर#नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक बार में देर रात बाउंसरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.