नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में शव की बेकद्री करने और रिश्वत मांगने के आरोपों से जुड़े तीन वीडियो क्लिप मंगलवार को वायरल हुए। वीडियो में कुछ लोग शव के लिए कफन की व्यवस्था न करने, खुद से शव को पैक करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई है। सीतापुर निवासी 24 वर्षीय रुचित कुमार चिपियाना गांव में रहता था। वह मजदूरी करता था। सोमवार सुबह निर्माणाधीन भवन के सामने पार्क में उसका शव पेड़ से लटका मिला था। उसके पास शराब की खाली बोतल और नमकीन का पैकेट आदि सामान पड़ा था। उसका शव सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। यहीं के वीडियो क्लिप वायरल हो रहें। इसमें दिख रहा है कि एंबुलेंस से उतारते समय शव काले कवर में पैक है। बाद में उस कवर को हटाकर मृतक के परिजन खुद सफेद कपड़े ...