नोएडा, नवम्बर 7 -- नोएडा सेक्टर-82 कट पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नाले में गुरुवार दोपहर अज्ञात महिला का नग्नावस्था में सिर-हाथ कटा शव मिला। पुलिस द्वारा काफी खोजने के बाद भी महिला का सिर और हाथ नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग सिर और हाथ कटी लाश को देखकर उसकी बलि देने की भी आशंका जता रहे हैं। सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरेट सोसाइटी के सामने व्यावसायिक भूखंड है। उस भूखंड के दूसरी ओर सड़क पर एक बाइक सवार व्यक्ति जा रहा था। वह अचानक शौच के लिए रुका। जैसे ही वह नाले के किनारे पहुंचा तो उसने नाले में महिला का शव देखा। उसने इसकी सूचना फौरन ही सेक्टर-82 कट पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। सूचना पर एडीसीपी सुमित शुक्ला, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.