नोएडा, मई 28 -- देशभर में कोरोना का डर एक बार फिर सताने लगा है, वजह दिनों-दिन कोविड-19 के एक्टिव मामलों की बढ़ती संख्या है। नोएडा में मंगलवार तक कोरोना के 15 मरीज थे, लेकिन चार नए मामले सामने आने से कुल एक्टिव केसों की संख्या 19 हो गई है। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 19 मरीजों में आठ पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 24 से 71 के बीच बताई गई है। जानकारी के मुताबिक चारो नए मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है और निगरानी में हैं। जरूरत पड़ने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में बेड रिजर्व रखा गया है। हालांकि इन बढ़ते मामलों के बावजूद ज्यादा खतरा ना होने की बात सामने आ रही है। विशेषज्ञ...