नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में पांच दिनों से लगातार प्रदूषण का स्तर कम हुआ। गुरुवार को यहां का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में तीन दिनों से प्रदूषण में कमी आई है। ग्रेटर नोएडा की गुरुवार को हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। यहां का एक्यूआई 96 रहा। पिछले एक हफ्ते से चल रही तेज हवा और खिली धूप के कारण वायु प्रदूषण में कमी आई है। नौ फरवरी को नोएडा का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया था। इसके बाद से वायु प्रदूषण में लगातार कमी आई है। अगले छह दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 150 के आसपास रहने का अनुमान है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 29 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम ताम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.