नोएडा। हिन्दुस्तान, अप्रैल 20 -- दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगले सप्ताह से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। नोएडा में आवासीय, व्यावासायिक और औद्योगिक संपत्तियों के सर्किल रेट में 10 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। कृषि दरों में 40 प्रतिशत तक दरें बढ़ेंगी। इसे लेकर शनिवार को निबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। नए सर्किल रेट पर अब सिर्फ डीएम की मुहर लगनी बाकी है। संभवत: सोमवार से नई दरें लागू हो सकती हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची पर लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। इस पर करीब 39 आपत्तियां जिला प्रशासन को मिलीं। अधिकांश लोगों ने फ्लैट के सर्किल रेट नहीं बढ़ाने को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। इसके अलावा हर श्रेणी की संपत्ति में अधिकतम 10 प्रतिशत ही बढ़ोतरी करने के लिए कहा था। इन आपत्तियों को लेकर बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.