नोएडा, मई 28 -- नोएडा प्राधिकरण मिक्स लैंड यूज पॉलिसी में बदलाव करने जा रहा है। आवासीय,औद्योगिक भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधि चलाने पर अब शुल्क 10 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने की तैयारी है। यह शुल्क संबंधित सेक्टर के आवासीय और व्यावसायिक दरों के अंतर का 10 प्रतिशत लगता है। इसके अलावा मंजूरी के लिए बनने वाली समिति,मानक और अन्य नियमों में भी कुछ बदलाव प्रस्तावित हैं। यह प्रस्ताव अगले सप्ताह होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। आवासीय और व्यावसायिक दरों के अंतर का शुल्क जमा करने के बाद भूखंड पर निर्माण योग्य स्थान का 25 प्रतिशत उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए करने की स्वीकृति प्राधिकरण देता है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अब तक लागू पॉलिसी नवंबर-2013 में हुई बोर्ड बैठक की मंजूरी के बाद प्राधिकरण में प्रभावी हुई थी। इसे लागू करने के पीछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.