नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन होने जा रहा है। सेक्टर-33ए के निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क में आयोजित होने वाले फ्लावर शो में कई प्रजातियों के फूल और पौधे देखने को मिलेंगे। वहीं इसबार शो का मुख्य द्वारा सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा क्योंकि ये केदारनाथ मंदिर की थीम पर बनने जा रहा है। मुख्य द्वारा को फूलों से बनाया जाएगा जो कि 40 फीट ऊंचा होगा। रेप्लिका के निर्माण के लिए बेंगलुरू, पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों से फूलों को मंगवाया गया है। केदारनाथ रेप्लिका को गुलाब की भी कई प्रजाति के फूलों से सजाया जाएगा। फूलों से ही डमरू और त्रिशुल भी बनेगा जिनकी ऊंचाई तीन फीट तक होगी। वहीं नंदी की भी रेप्लिका बनाई जाएगी। वहीं करेले से 6 फीट ऊंचे हाथी की रेप्लिका बनाई जाएगी। वहीं पाथवे को आकर्षक बनाने के लिए पहली बार सा...