नोएडा, जनवरी 27 -- एअसाईटी जांच के कारण काम नहीं हो रहे थे, मंगलवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे नोएडा, प्रमुख संवाददाता। एक सप्ताह बाद नोएडा प्राधिकरण में कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो गया। सेक्टर-150 में हुई इंजीनियर की मौत के मामले में एसआईटी की जांच के चलते दफ्तर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक थी। अधिकारियों के व्यस्त रहने के कारण कामकाज ठप पड़े थे। मंगलवार को दफ्तर खुलने पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और अधिकारियों से भेंटकर अपने काम कराए। इंजीनियर की मौत के मामले के बाद शासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने एक सप्ताह पहले मंगलवार को प्राधिकरण के दफ्तर में आकर जांच शुरू की। मंगलवार से गुरुवार तक प्राधिकरण दफ्तर में लोगों का प्रवेश दिया गया। इसके बावजूद अधिकारियों के ठीक ढंग से नहीं बैठ पाने के कारण लोगों...