नोएडा, दिसम्बर 8 -- - सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 330 और ग्रेनो का 302 दर्ज किया गया ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा सोमवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटे होने के बावजूद यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 330 और ग्रेनो का 302 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। जिले में दोनों शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार के मुकाबले दोनों शहरों के एक्यूआई में क्रमश: 13 और 12 अंकों की बढ़ोतरी हुई। नोएडा का सेक्टर-1 सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां एक्यूआई 355 बना हुआ है। इसी के साथ सेक्टर-125 का एक्यूआई 340 है। खास बात यह है कि यह दोनों ही सेक्टर संस्थागत है। सेक्टर 125 में ज्यादातार शिक्षण संस्थान व कारपोरेट ऑफिस है। वहीं सेक्टर-1 में भी कई कंपनियां है। इसके ...