नोएडा, जनवरी 15 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा डिपो से आसपास के शहरों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। फरवरी शुरुआत से यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसमें बुलंदशहर, मेरठ और आसपास के अन्य शहरों के लिए बसों के अतिरिक्त फेरों की सुविधा शामिल है। नोएडा डिपों में 188 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, हाथरस, कालागढ़, शिकोहाबाद, बिजनौर, लखनऊ, बरेली, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, मेरठ समेत अन्य शहरों के लिए बस सेवा शामिल है। डिपो के कई बसें गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से यात्री लेकर फिर रूट पर निकलती हैं। नोएडा डिपो से मेरठ के लिए 24 बसें चलती हैं। इसके अलावा लगभग 20 बसें अन्य रूटों की हैं जो मेरठ जाती हैं। वहीं बुलंदशहर के लिए 12 बसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.