नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को अप्रैल के दूसरे हफ्ते में 80 नई बसें मिलेंगी। इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नई बसें मिलने के साथ ही दोनों डिपो में एक साल पहले से भी अधिक बसें हो जाएंगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में बीते साल मार्च में 333 बसें थीं। नीलामी के मानकों को पूरा करने के साथ ही बसें सड़कों से हटनी शुरू हो गई थीं। इस समय दोनों डिपो में मिलाकर 260 हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलने वाली हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्द नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यालय से 80 बसें मिलनी हैं। नई बसें मिलने पर यहां पर कुल बसों की संख्या 340 हो जाएगी। बसों को उन्हीं रूटों पर चलाया जाएगा, जहां से नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण बसें हटाई गई थीं। उन्होंने कहा कि नई बसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.