ग्रेटर नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम 25 मार्च से शुरू हो जाएगा। लगभग 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी की जानी है। 20 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान वाहन बदले हुए रास्ते से चलेंगे। सड़क चौड़ी होने के बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक (गाजियाबाद) तक आना जाना सुगम हो जाएगा। यहां लगने वाले जाम से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा गोलचक्कर से शुरू होने वाले शाहबेरी मार्ग की चौड़ाई अभी 3 मीटर के लगभग है। एक लेन की सड़क होने की वजह से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नोएडा एयरपोर्ट चालू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने इस मार्ग के चौड़ीकरण की योजना बनाई है। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, सड़क के दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.