नोएडा, दिसम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो में शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। दोनों शहरों का एक्यूआई क्रमश: 339 और 361 दर्ज किया गया, जो गुरुवार के मुकाबले 31 से 76 अंक तक अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट के मुताबिक शाम चार बजे तक देश में हापुड़ सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 372 रहा। ग्रेटर नोएडा देश का दूसरा, जबकि नोएडा तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा में सबसे ज्यादा खराब हवा सेक्टर-125 और सेक्टर-116 की रही। यहां का एक्यूआई क्रमश: 374 और 356 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेनो में नॉलेज पार्क क्षेत्र-5 क्षेत्र का एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। इन स्थान पर पीएम 2.5 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 400 के पार रहा। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.