नोएडा, अक्टूबर 18 -- उम्मीद हिंडन पर निर्माणाधीन पुल तक बन रहे एक किलोमीटर लंबी सड़क का काम तेज, पुस्ता के किनारे अंडरपास का काम पूरा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सुगम आवागमन के लिए नया संपर्क मार्ग अगले साल मिल जाएगा। इसके लिए नॉलेज पार्क तीन से हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल तक बन रहे एक किलोमीटर लंबी सड़क का काम तेज कर दिया गया है। पुस्ता के किनारे अंडरपास का काम पूरा हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सेतु निगम हिंडन नदी पर पुल का निर्माण कर रहा है। इसका 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हिंडन पुस्ता के किनारे ग्रेटर नोएडा की तरफ अंडरपास भी बन चुका है। वहीं, नोएडा और ग्रेनो को जोड़ने के लिए शारदा गोलचक्कर से हिंडन पुल तक बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.