नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रदूषण में बुधवार को मामूली कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। दोपहर से दोनों शहरों में प्रदूषण बढ़ा। नोएडा का एक्यूआई 331 और ग्रेटर नोएडा का 310 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा का एक्यूआई 21 अंक कम हुआ। ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में भी 16 अंक कमी दर्ज की गई। सुबह दोनों शहरों का एक्यूआई कम था। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सुबह नौ बजे 288 था। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 314 था। दोपहर 12 बजे के बाद से एक्यूआई बढ़ना शुरू हुआ। दोनों शहरों के लोगों के लिए राहत की बात यह भी रही कि सभी छह स्थानों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 400 से कम रहा। सबसे प्रदूषित स्थान सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान बुधवार को...