नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 16 -- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अप्रैल से नए सर्किल रेट पर संपत्ति की रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। अगले सप्ताह प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची पर लोगों से आपत्तियां मांगनी शुरू कर दी जाएगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 10 से 70 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ने प्रस्तावित हैं। सबसे ज्यादा कृषि की दरों में 70 प्रतिशत बढ़ोतरी संभव है। निबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। प्रस्तावित सूची के हिसाब से नोएडा में आवासीय संपत्ति में 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। इनमें शहरी क्षेत्र में 10 से 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा कृषि संपत्ति के रेट में 40 प्रतिशत तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.