नोएडा, जून 3 -- नोएडा। नोएडा डिपो को 10 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। संभावना है कि एक माह में बसें मिल जाएंगी। इन बसों को समीप स्थित शहरों के लिए चलाया जाएगा। इसमें मेरठ, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं। डिपो से पहली बार ऐसा होगा कि किसी शहर के लिए यहां से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। सभी बसें 42 सीटर होंगी। बसें मिलने के बाद इनका किराया निर्धारित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...