नोएडा, अप्रैल 15 -- नोएडा के सेक्टर-27 के ओयो होटल में इंजीनियर के खुदकुशी करने के मामले में उसकी प्रेमिका और एक अन्य के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में कृषिकांत ने बताया कि हाथरस निवासी संतोष और मथुरा निवासी इरम खान उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाई उमेश कुमार सिंह को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी वजह से उसके भाई ने सेक्टर-27 के होटल में 10 अप्रैल को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय इंजीनियर ने आत्महत्या की, उसकी प्रेमिका और बीबीए की छात्रा इरम भी वहीं पर थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इरम और संतोष ने उसके भाई से करीब तीस लाख रुपये लिए। जब भी वह रुपये वापस मांगता था तो दोनों उसे प्रताड़ित और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.