नोएडा, जनवरी 23 -- गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के 20 स्कूलों को बम की धमकी होने का मेल मिला है। ये ई-मेल 23 जनवरी 2026 को स्कूलों को विदेशी ई-मेल आईडी से आया। 26 जनवरी को देखते हुए पहले से ही अलर्ट मोड पर मौजूद पुलिस की विभिन्न टीमों ने सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। धमकी भरे स्पैम ई-मेल मिलने की सूचना पर पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र की देख-रेख में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल के साथ बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम और बीडीडीएस टीम को तैनात किया गया। जांच के दौरान किसी भी स्कूल परिसर या आसपास के क्षेत्र में कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.