नोएडा, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से रिहा होते ही नोएडा का स्क्रैप माफिया रवि काना गायब हो गया। वहीं नोएडा में दर्ज वसूली के मामले में बी-वारंट के बावजूद स्क्रैप माफिया को बांदा जेल से रिहा किए जाने पर अदालत ने शुक्रवार को सख्त नाराजगी जताई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय ने बांदा जेल में तैनात जेलर विक्रम सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत की गई है। आदेश के मुताबिक, विचाराधीन बंदी रविंद्र सिंह उर्फ रवि नागर उर्फ रवि काना, जो थाना सेक्टर-63 नोएडा के एक गंभीर आपराधिक मामले में वॉन्टेड था, उसे जिला कारागार बांदा से रिहा कर दिया गया। इस मामले में जेलर विक्रम सिंह यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। यह भी पढ़ें- पुलिस की गलती से गायब हुआ माफिया रवि काना, जेल...