नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा के बहलोलपुर गांव के पास झुग्गियों में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। इसमें 50 से अधिक झुग्गियां जल कर खाक हो गई। दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार देर रात बहलोलपुर गांव में झुग्गी बस्ती में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां पर आग के भयंकर रूप लेने के कारण सात अन्य दमकल वाहनों को भेजा गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ लोगों को झुग्गियों से बाहर निकालने का काम किया। आग लगने से 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.