नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। फेज-वन थाना पुलिस ने वीडियो में दिख रही अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिये संज्ञान में आया कि तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को पोस्ट करने वाले ने राष्ट्रीय स्मारक पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट के बाद लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तीनों वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं और पुरुष डांस करते रहे हैं। इसी दौरान अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं। पुरुष आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे हैं। एसीपी स्वतं...