नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा के सेक्टर 93 में स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसायटी की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हालांकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। नोएडा फायर ब्रिगेड को सोमवार को सेक्टर 93 में स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसायटी के 17वीं मंजिल पर बने छोटे से बंद कमरे में आग लगने की सूचना मिली। इस पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। आग छोटे कमरे में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.