नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में सी 122 स्थित विंडसर कंपनी में आज सुबह दो स्टीम बॉयलर फट गए। धमाके के साथ कपड़े प्रेस करने वाली यह कंपनी में जब बॉयलर फटा तो कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे तक टूट गए। इससे कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुलकी चोट आई है। जानकारी के अनुसार, कुल 19 कर्मचारियों को चोट आई है। पुलिस ने बताया कि सभी घायल सामान्य स्थिति में है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। इस घटना में कोई भी व्यक्ति जला/झुलसा नहीं है,न ही आगजनी हुई है। बॉयलर फटने के कारणों का पता किया जा रहा है। घायलों में सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष, पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.